भट्टा मजदूरों के साथ 51 कंबल बांटकर मनाया बेटी का जन्मदिन
कन्नौज-संवाददाता छिबरामऊ-सिकंदरपुर निवासी लेखपाल गोपाल दुबे और उनकी पत्नी कविता दुबे और पूरे परिवार ने भट्टा मजदूरों को अपनी बिटिया अहिल्या दुबे के जन्मदिन पर 51 कंबल वितरित किए और खुशियों की सौगात दी सिकंदरपुर निवासी गोपाल दुबे छिबरामऊ तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है वह अपने बिटिया अहिल्या दुबे का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से गरीब मजदूरों के बीच में जाकर मनाते हैं हर भांति की तरह इस बार भी गोपाल दुबे और उनकी पत्नी कविता दुबे ने ईंट भट्ठा पर जाकर मजदूर गरीब लोगों को सर्दी के बचाव के लिए कंबल बांटे और अपनी बिटिया अहिल्या दुबे का जन्मदिन गरीबों के बीच में जाकर मनाया जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं और बिटिया अहिल्या दुबे को आशीर्वाद भी दे रहे हैं।