logo

अवैध आरा मिलों पर नहीं लग रहा अंकुश



जमुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों मे लगातार कई अवैध आरा मिल चल रहा है। आरा मिल मालिकों की दादागिरी कहे या कानून का खौफ नहीं है खुलेआम अवैध आरा मिल के माध्यम से काफी लकड़ी काटने का काम पिछले कई सालों से कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि प्रशासन खामोश हैं पिछले साल कई अवैध आरा मिल को प्रशासन ने ध्वस्त किया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद पुनः आरा मिल चालू हो जाता है और फिर पहले की तरह लकड़ीयो की कटाई सुरु हो जाता है।

प्रखंड के कुरहो बिन्दो अंतर्गत झलकडिहा मे स्थित अवैध आरा मिल मे भी इसी  तरह प्रतिदिन काफी लकड़ीयो को काटने का काम चल रहा है। मजे की बात है कि नवडीहा वो पी से मात्र कुछ दूरी पर ही यह सब हो रहा है जहा से लगभग प्रतिदिन प्रशासन की गाड़ी गुजरती है लेकिन कोई कारवाई नहीं होता।

ऐसे मे प्रशासन द्वारा अवैध आरा मिलों पर की गई कारवाई पर सवाल खड़ा करता है साथ ही सोचने की बात है कि प्रशासन के नाक के नीचे ये सब हो रहा है क्या प्रशासन को जानकारी नहीं है। एक तरफ सरकार पेड़ लगाने पर जोर दे रही है वही इस तरह के अवैध आरा मिल की वजह से लगातार जंगल कट रहा है जो कि आने वाले समय के लिए मुश्किलो भरा होने मे कोई सक नहीं है। इस तरह के अवैध आरा मिल को तत्काल बंद करना अति आवश्यक है।

1
14715 views
  
17 shares