असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) की संगठनात्मक मजबूती पर जोर
बाढड़ा।असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया सचिव महेंद्र सिंह स्योराण ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव श्रमिक वर्ग की आवाज बनी है और आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा।महेंद्र सिंह स्योराण ने कहा कि प्रदेश में असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस की नीतियां प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।उन्होंने आगे कहा कि केकेसी हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।— संवाददाता: महेंद्र सिंह स्योराण