logo

हरियाणा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से प्रदेश मीडिया सचिव महेंद्र सिंह की शिष्टाचार मुलाकात



चंडीगढ़।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया सचिव महेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान महेंद्र सिंह ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कामगारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर बल दिया।

इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मीडिया के माध्यम से संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर सहमति बनी।

9
58 views