logo

झारखंड में ठंड अब अपने चरम पर है। गुरुवार की सुबह से ही बर्फीली हवा चल रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों मे




Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड अब अपने चरम पर है। गुरुवार की सुबह से ही बर्फीली हवा चल रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है और कई जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों में कांके (रांची) 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा गुमला 4.0 डिग्री और खूंटी 4.4 डिग्री के साथ शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में कोहरा या धुंध रहने के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान (पिछले 24 घंटे)

जिला न्यूनतम तापमान (°C)

रांची- 8.4
खूंटी- 4.4
देवघर- 9.0
दुमका- 11.0
गोड्डा- 10.9
धनबाद- 9.0
गिरिडीह- 8.0
गढ़वा- 7.0


लोहरदगा -8.8
बोकारो- 8.2
हजारीबाग- 9.0
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)- 10.6
सिमडेगा- 7.0
जामताड़ा- 11.0
पाकुड़- 11.0
साहिबगंज- 12.0
कोडरमा- 9.0
लातेहार- 8.8
चतरा- 8.0
पलामू (मेदिनीनगर)- 6.3
रामगढ़- 8.0
गुमला- 4.0
चाईबासा- 9.5
सरायकेला- 8.0



लोगों पर बढ़ा ठंड का असर

ठंड की वजह से सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक यह स्थिति लगातार बनी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं जबकि शहरों में भी हीटर और गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। स्कूलों में भी ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। आज भी लोगों को काफी बचकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इस भीषण ठंड से बीमार होने का खतरा है। आज खासतौर पर गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, कोडरमा, चतरा व सिमडेगा जिले के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यहां का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

16
269 views