logo

नोहर बार संघ चुनाव परिणाम छोटू राम सहू अध्यक्ष मांगेराम गोदारा उपाध्यक्ष

■नोहर बार संघ चुनाव परिणाम, छोटू राम सहू अध्यक्ष मांगेराम गोदारा उपाध्यक्ष...

नोहर:- बार संघ चुनाव के लिए मतदान आज शुक्रवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर लीलाधर शर्मा व छोटूराम सहू के बीच मुकाबले में छोटूराम सहू 64 वोट से विजयी हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भरतसिंह बेनीवाल व मांगेराम गोदारा में सीधा मुकाबला रहा। जिसमें मांगेराम 52 वोट से विजयी रहे। सचिव पद एडवोकेट दिलावर सहू व कोषाध्यक्ष पद पर रोहिताष सिहाग, सह सचिव पद पर उत्तम सिंह लूणा व पुस्तकालयक्ष पद पर महेश छींपा निर्विरोध पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं। महेश छींपा लगातार आठवीं बार पुस्तकालयध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जीत के बाद सभी ने आभार जताया।

2
10 views