logo

बरगदवा पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों पर कड़ी नजर



महराजगंज।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरगदवा पुलिस ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संचालित इस अभियान में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान बिना कागजात वाले वाहन, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्ति और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को यातायात सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध तथा अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।

रिपोर्टर – प्रदीप सिंह, महराजगंज

2
101 views