logo

पूर्वी दिल्ली में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारी गई

नयी दिल्ली: 12 दिसंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने पुरानी रंजिश के कारण 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बज कर 31 मिनट पर एक महिला की पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) कॉल आयी। महिला ने बताया कि उसके पति को गोली मार दी गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

3
297 views