logo

विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध कांग्रेसियो द्वारा मुर्दाबाद का नारा लगाया जाना न्योचित नहीं -

विदित हो कि - एम.सी.बी जिले के नमो-नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता श्री यीशै दास ने अपना एक बयान मिडिया माध्यम जारी करते हुए बताया कि मनेंद्रगढ़ में वन विभाग के डी.एफ.ओ कार्यलय को कांग्रेस द्वारा घेरने का प्रयास करते हुए विरोध प्रदर्शन किया वह तो विपक्ष की भूमिका है ।लेकिन हमारे मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लाड़ले विधायक एवं प्रदेश के ओजस्वी स्वास्थ्य मंत्री मान.श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी का नाम भी उक्त प्रदर्शन कारियों द्वारा लेते हुए। श्याम बिहारी मुर्दाबाद जैसे शब्दों का प्रयोग किया है ।जिसका मैं पुरजोर विरोध प्रगट करता हूं। और कांग्रेस के नेताओं से मिडिया माध्यम सिर्फ इतना कहना चाहता हूं।कि आप राजनीति करें लेकिन ओछी राजनीति न करें ।हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मुर्दाबाद जैसे शब्दों से संबोधन करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसका हम विरोध करते हैं।
राजनिति की अपनी एक सीमाएं होती है। मर्यादा और दायरा होता है।उसे न लांघें और हमारे मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक जो पुरे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री है ।उन पर इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन दौरान अशोभनीय टिप्पणी करना किसी भी तरह से न्योचित नहीं है। कांग्रेस के उक्त कृत्य की मैं पुरजोर विरोध करता हूं। जानकारी साझा की गई है।

उक्त क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला शोसल मिडिया संयोजक मनोज केसरवानी ने भी कड़े शब्दों में उक्त घटना की निंदा की है। उन्होंने कहां कि - कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। मुद्दा विहिन हो चुकी है

2
247 views