logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

5 सूत्रीय मांगों को ले कर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता द्वारा तहसील प्रांगण कुंडा में भरी हुंकार।।

*प्रेस नोट-*

आज दिनांक 11-12-2025 दिन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की तहसील स्तरीय बैठक कुंडा तहसील में की गई। बैठक के माध्यम से किसानों की समस्या से संबंधित 5 सूत्रीय मांग पत्र आदरणीय उपजिलाधिकारी महोदय कुंडा प्रतापगढ़ को दिया गया। एवं त्वरित निस्तारण हेतु वार्ता की गई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजकुमार पाण्डेय ने किया बैठक में मुख्य रूप से अजय दुबे प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, संगमलाल मिश्रा प्रदेश महासचिव, अनीता गौतम महिला मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज, राकेश गिरि जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, महिला जिलाध्यक्ष किरन सरोज, राजू गौतम युवा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, मालेखान जिला उपाध्यक्ष, अमित प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी, ननकू राम प्रजापति तहसील अध्यक्ष कुंडा, केसरी पटेल महिला तहसील अध्यक्ष कुंडा, ब्लॉक अध्यक्ष बाबागंज संतराम प्रजापति, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । मांग पत्र आदरणीय उपजिलाधिकारी महोदय कुंडा को सौंपा गया।

65
534 views

Comment