logo

“पीपल मैन” डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देशभर के 30 व्यक्तित्व भी हुए सम्मानित


📍नई दिल्ली 10 दिसम्बर 2025

मानवाधिकार दिवस

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को Victoria University of Culture and World Peace (VUCWP) द्वारा दो महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मानों से नवाजा गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 30 उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को भी उनके सामाजिक योगदान, मानवाधिकार कार्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को मिले दो बड़े अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड यूनिवर्सिटी शील्ड अवॉर्ड
पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार, सामुदायिक सेवा और विश्व शांति को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए।ऑनरेरी डॉक्टरेट (Human Rights & Social Justice) मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और युवाओं को मानवता के प्रति जागरूक करने के आधार पर यह उपाधि प्रदान की गई।
पर्यावरण और मानवाधिकार के क्षेत्र में उभरा भारतीय नेतृत्व डॉ. सिंह, जो Peepal Man Global Group (PMG Group) के संस्थापक और ग्रीन मोबिलिटी एम्बेसेडर हैं, ने पर्यावरण संरक्षण एवं मानवाधिकार जागरूकता के कई राष्ट्रीय अभियानों का नेतृत्व किया है, जिनमें प्रमुख हैं— 1 करोड़ वृक्षारोपण अभियान भारत महा EV रैली, रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक
एवं ग्रामीण–शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण पुनर्स्थापन कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की पहल उनके कार्यों ने लाखों लोगों को पर्यावरण और मानवता की दिशा में प्रेरित किया है। साथ ही कार्यक्रम में 30 व्यक्तियों को भी विभिन्न क्षेत्रों— सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, पर्यावरण, मानवाधिकार और सामुदायिक विकास—में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये सम्मान भारत के सामाजिक ढाँचे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाले प्रेरणादायक लोगों को समर्पित थे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने की सराहना समारोह में उपस्थित
डॉ सौरभ पाण्डेय ज़ी धाराधाम प्रमुख, कार्यक्रम आयोजक सच्चिदानंद संडियाल ज़ी एवं वर्चुजल प्रो. डॉ. मोस्तफा डिसौकी (चांसलर एवं संस्थापक) डॉ. रानिया अलसादरी (उपाध्यक्ष) डॉ. साकिरात अलमहाबेर (सचिव जनरल) आदि गणमांन्यो
ने डॉ. सिंह के कार्यों को “भारत की युवाशक्ति की पहचान” और “वैश्विक समाज के लिए प्रेरक मॉडल” बताया। डॉ. सिंह का संदेश
सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा—
“यह सम्मान भारत की जनता, पर्यावरण के संरक्षकों और मानवता की सेवा में जुड़े सभी लोगों का है। हमारा देश सदियों से दुनिया को शांति, संस्कृति और समरसता का मार्ग दिखाता आया है। इसलिए यह सम्मान प्रत्येक उस व्यक्ति का जो प्रकृति और विश्व के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है ” भारत के लिए गौरव का क्षण इन अंतरराष्ट्रीय सम्मानों के साथ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह अब पर्यावरण, मानवाधिकार, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक शांति के प्रमुख भारतीय चेहरों में शामिल हो गए हैं।

यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और सकारात्मक योगदान को प्रतिबिंबित करता है।

रिपोर्ट - पंकज कुमार गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

11
1413 views