logo

बढ़ती जनसंख्या व मानवाधिकार विषय को लेकर सुरभि परिवार का प्रदर्शन

मेरठ - शहर के बच्चा पार्क चौराहे पर सुरभि परिवार के अध्यक्ष दिनेश तलवार और दिशा तलवार के आवाहन पर एक बड़ा सामाजिक अभियान चलाया गया जिसके दो मुख्य बिंदु थे जनसंख्या नियंत्रण अभियान और बेटी बचाओ अभियान । जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राकेश पाहवा ने किया कवि चरण सिंह स्वामी ने कार्यक्रम मे आए लोगों का स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य कवि डॉ ईश्वर चंद्र गंभीर ने अपनी कविता पाठ के द्वारा लोगों में उत्साहवर्धन किया साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने भी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण से होने वाली वास्तविकता से परिचय कराया कार्यक्रम में शहर के लोगों में डीजे राही मंजीत सिंह कोचर सरबजीत कपूर मुकेश शर्मा नाटककर्मी मुकेश शर्मा अनिल शास्त्री अर्चित अग्रवाल सुभाष जगदीश , बनी सिंह नरेंद्र शर्मा एडवोकेट कविता अग्रवाल और दिशा तलवार और अन्य लोग ने कार्यक्रम में भर चलकर भाग लिया अंत में दिनेश तलवार ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापन दिया और बताया कि देश की समस्या की एक मूल जड़ है जनसंख्या जनसंख्या
बढ़ती जनसंख्या एक विनाशकारी रूप ले रही है
यह कार्यक्रम हम बिल्कुल अलग ढंग से कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एक मंच बनाया गया था, जहाँ कवियों ने कविता पाठ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। गायकों ने देशभक्ति के गीत गाए और धार्मिक गीत भी प्रस्तुत किए गए।
हम तलवार दंपति पिछले 32 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण के इस अभियान को चला रहे हैं। इस वर्ष, 14 दिसंबर को वे अयोध्या जाएंगे, जहाँ वे भगवान राम की शरण में जाकर उन्हें प्रणाम करेंगे। इसके बाद, अयोध्या की गलियों में उल्टा चलते हुए, वे सीधे-सपाट तरीके से लोगों को जनसंख्या के मुद्दे से अवगत कराएँगे।
इस अभियान में सभी ने यह शपथ ली कि वे जनसंख्या नियंत्रण की आवाज़ को और ज़ोर से उठाएंगे। इसके साथ ही, अंत में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण के लिए पत्र लिखेंगे, और इसके बाद बच्चा पार्क क्षेत्र में एक परिक्रमा रैली भी निकाली
इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए एक गंभीर समस्या है, और इसका समाधान अब समय की मांग है। यह केवल धर्म से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय समस्या है। इसीलिए, मेरठ के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क में एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाया।
इस तरह, समिति यह कहना चाहती हैं कि बढ़ती जनसंख्या से देश को नुकसान हो रहा है, और छोटे देश तेजी से तरक्की कर रहे हैं। इसलिए, आज का यह अभियान जनसंख्या के मुद्दे पर एक नई सोच और समर्पण को दर्शाता है।

43
2164 views