logo

कैपिटल विश्वविद्यालय का नाम UGC की डिफॉल्टर सूची से हटाया गया, छात्रों में फैला भ्रम अब दूर

कोडरमा।
कैपिटल विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कुछ समय पूर्व विश्वविद्यालय का नाम की डिफॉल्टर सूची में आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके कारण विद्यार्थियों शैक्षणिक संभावनाओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी। हालांकि अब विश्वविद्यालय के पक्ष से प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा के बाद UGC ने कैपिटल विश्वविद्यालय का नाम आधिकारिक रूप से डिफॉल्टर सूची से हटा दिया है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। विभागीय सत्यापन और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ने स्पष्ट किया कि कैपिटल विश्वविद्यालय पर कोई लंबित अनुपालन शेष नहीं है, जिसके उपरांत सूची से नाम हटा लिया गया।
कुलसचिव डॉ. अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि UGC के मानकों के अनुरूप विश्वविद्यालय निरंतर कार्य कर रहा है। UGC समयदृसमय पर विश्वविद्यालय की समीक्षा करता रहता है और आवश्यक दस्तावेज, सूचनाएँ तथा अनुपालन बिंदुओं को समय पर प्रस्तुत किया जाता है। इसी कारण समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कैपिटल विश्वविद्यालय सभी नियामक नियमों का पालन कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।”
नए अत्याधुनिक कैंपस से बढ़ेगा शैक्षणिक स्तर
डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने नए अत्याधुनिक कैंपस के विकास कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ा रहा है। यह नया कैंपस आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, अनुसंधान सुविधाएँ, छात्रावास, खेल परिसर और डिजिटल शिक्षा से युक्त वातावरण शामिल होगा। उन्होंने कहा कि नया कैंपस झारखंड में उच्च शिक्षा के स्तर को नई दिशा देगा और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर, सुरक्षित माहौल और तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाएँ प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, विद्यार्थी-केंद्रित विकास और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य और देश के शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना है। विश्वविद्यालय के नए कैंपस में हेल्थकेयर और फार्मेसी कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक, हाई-टेक प्रयोगशालाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं से सुसज्जित ये लैब्स विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उन्नत शोध करने, नवीन प्रयोगात्मक तकनीकों को समझने और वास्तविक-जीवन आधारित प्रैक्टिकल लर्निंग प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगी। इन प्रयोगशालाओं के स्थापित होने से न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा, बल्कि हेल्थकेयर एवं फार्मेसी क्षेत्र में उच्च-स्तरीय शोध को भी एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए कैंपस के शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, उन्नत तकनीकी सुविधाएँ और अधिक रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। कैपिटल विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों का निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

7
732 views