logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोंडा में बस और कार की सीधी भिड़ंत

गोंडा में बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत नाजुक है। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद वापस बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे।यूपी के गोंडा में वजीरगंज के अनभुला गांव के पास गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल की चार दिसंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। रविवार की सुबह नितिन कार से रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। अनभुला गांव के पास अयोध्या से गोंडा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अक्षत (26), आशु (22) व अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

47
1017 views

Comment