logo

दिल्ली का किराया 55 हजार, 50 हजार का बंगलुरू की कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट, फ्लाइटों में जगह नहीं


वाराणसी। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने के बाद किराया कई गुना बढ़ गया। यात्रियों को शुक्रवार और शनिवार के लिए किसी भी फ्लाइट में जगह नहीं मिल सकी। फ्लाइटों का किराया भी आसमान छूने लगा। दिल्ली का किराया 55 हजार तो बंगलुरू की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 50 हजार से अधिक हो गया।


तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइटें रद्द हो गईं। इसके बाद फ्लाइट का किराया काफी बढ़ गया। एयर इंडिया का वाराणसी से दिल्ली जाने का किराया 55 हजार रुपये पहुंच गया। अकासा एयरलाइंस का किराया 28 हजार से अधिक पहुंच गया।
वाराणसी से बंगलुरू के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं मिली। कनेक्टिंग फ्लाइटों का किराया 50 हजार रुपये से अधिक हो गया। अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी फ्लाइटों का किराया कई गुना बढ़ने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

1
222 views