logo

पंठिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल – बांका पुलिस की निगरानी में मामला नियंत्रित

धोरैया (बांका)। धोरैया प्रखंड के पंठिया गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बांका पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति की निगरानी में रखकर मामले को नियंत्रित किया।

जमीन के पुराने विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई।

संघर्ष में किशोर सिंह (पिता–गोपाल सिंह) के सिर में गंभीर चोट लग गई और उनका माथा फट गया।

किशोर सिंह की मां आशा देवी (पति–गोपाल सिंह) को पूरे शरीर में गहरी चोटें आईं, जिनका हॉस्पिटल में सलाईन भी चल रहा है।

दूसरी ओर से रवि कुमार (पिता–हरि नारायण सिंह) के हाथ में चोट आई है और उनकी कानी उंगली प्रभावित हुई है।

कलावती देवी (पति–हरि नारायण सिंह) के सिर में चोट है, जिसमें सिर फट जाने की सूचना है।

सभी घायलों का इलाज धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रारंभिक पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के दौरान और बाद में बांका पुलिस पूरे मामले की निगरानी में रही, जिससे स्थिति बिगड़ने नहीं दी गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश / अंग की आवाज / सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद, जय भारत।🇳🇪

10
2089 views