भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस.
भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके मूर्ति पर जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की*
सिवान, 06दिसंबर 2025 शनिवार।
आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी सिवान, पुलिस अधीक्षक सिवान,अपर समाहर्ता सिवान के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के द्वारा डॉ अंबेडकर भवन, सिवान के परिसर के प्रांगण 11:00 बजे पूर्वाह्न में तथा गोपालगंज मोड़ अवस्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी के आदमकद प्रतिमा पर 11:30 बजे पूर्वाह्न में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।