logo

।। चन्द्रकांत सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय सम्मान: मूल निवास ग्राम दिखेत व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर।।


द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल।
उत्तराखंड को एक बार फिर गर्व का अवसर मिला है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री चन्द्रकांत सिंह बिष्ट को 63वें सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड्स दिवस (06 दिसंबर 2025) पर प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन, तत्परता और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

विशेष गौर करने वाली बात यह है कि चन्द्रकांत सिंह बिष्ट मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के ब्लॉक द्वारीखाल के ग्राम दिखेत के निवासी हैं। एक छोटे से पहाड़ी गांव से निकलकर उन्होंने जिस तरह अपने कर्तव्य और परिश्रम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, उससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव की भावना है।

इंस्पेक्टर पद पर उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान
श्री बिष्ट वर्तमान में इंस्पेक्टर, होमगार्ड्स के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और संकट स्थितियों में तत्परता को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय के फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड्स महानिदेशालय द्वारा 05 दिसंबर 2025 को जारी सूची में उनका नाम उत्तराखंड के चयनित अधिकारियों में सम्मिलित है।

सम्मान की खबर मिलते ही ग्राम दिखेत देवीखेत व समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय संगठनों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए ‘गौरव का दिन’ बताया। परिवारजनों ने कहा कि चन्द्रकांत सिंह ने हमेशा ईमानदारी और समर्पण को प्राथमिकता दी है, और यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है।

अधिकारियों और सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं
विभागीय अधिकारियों ने भी श्री बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके सम्मान से विभाग का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है।

हमारी ओर से भी श्री चन्द्रकांत सिंह बिष्ट जी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

202
9123 views