logo

ब्रेकिंग: भारत-रूस वार्ता—यूक्रेन युद्ध पर न्यूट्रल नहीं रह सकता भारत, PM बोले; रूस ने कहा—हम भी शांति चाहते हैं

नई दिल्ली | ताज़ा अपडेट

हैदराबाद हाउस में आज भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच अहम बैठक हुई। बातचीत के दौरान भारत ने स्पष्ट किया कि यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भारत न्यूट्रल नहीं रह सकता। भारत ने दोहराया कि वह हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा है और दुनिया को आज पहले से कहीं अधिक शांति की ज़रूरत है।

PM ने कहा कि भारत हर संभव प्रयासों के साथ वैश्विक शांति की पहल का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि संघर्ष को समाप्त कर बातचीत का रास्ता ही आगे बढ़ने का सही तरीका है।

दूसरी ओर, रूस की ओर से कहा गया कि वे भी स्थायी शांति चाहते हैं और इस दिशा में बातचीत जारी है। बैठक में ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी गहराई से चर्चा की गई।

दोनों देशों ने संकेत दिए कि आगे आने वाले समय में सहयोग के कई नए रास्ते खुल सकते हैं।

29
1855 views