logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

◻️जालोर में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) का वरिष्ठ सहायक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार...

जालोर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई की और से गुरुवार को कार्यवाही करते हुये वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर के महेन्द्र कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
◻️भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय स्थित हैल्पलाईन नम्बर 1064 को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर द्वारा परिवादी की स्कूल की मान्यता एवं यूडाईस आई डी व पासवर्ड जारी करने की एवज में दस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा गुरुवार को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि दस हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
#Aima मीडिया

51
927 views

Comment