logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिभाषक संघ दूदू के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित

अभिभाषक संघ दूदू के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम आज घोषित कर दिया गया मुख्य चुनाव अधिकारी मंजूर अली एडवोकेट व सहायक चुनाव अधिकारी इमरान खान मंसूरी एडवोकेट ने जारी कार्यक्रम में अभिभाषक संघ दूदू की कार्यकारिणी वर्ष 2025-2026 के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव, सांस्कृतिक सचिव के पदों पर व कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों पर चुनाव होंगे ।
नामांकन पत्र दिनांक 5/12/2025 से मिलने शुरू हो जाएंगे आवेदन पत्र दिनांक 6/12/25 को दोपहर 12 बजे तक जमा होंगे उसी दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी 2 बजे प्रत्याशीयों की सुची का प्रकाशन किया जाएगा 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्र वापसी का समय रहेगा 5 बजे अंतिम प्रत्याशी सुची जारी कर दी जाएगी मतदान दिनांक 11/12/25 को सुबह 11बजे से 1बजे तक किया जाएगा अंतिम मतदाता सूची दिनांक 4/12/2025 को 4 बजे प्रकाशित की जाएगी।
सभी पदों की नामांकन
राशि भी जारी कर दी गई है

55
1510 views

Comment