logo

अफ्रीका ने भारत के खिलाफ हासिल की ऐतिहासिक जीत, हाईस्कोरिंग मुकाबले में मारी बाजी

IND vs SA Live Score Today Match: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दूसरा वनडे खेला जा रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 359 रनों का विशाल टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन जुटाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 26 के स्कोर पर डिकॉक (8) का विकेट गंवाया। कप्तान तेम्बा बावुमा 48 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। एडन मार्करम ने 98 गेंद में 110 रन बनाए। मैथ्यू ने 64 गेंद में 68 रन का योगदान दिया। मार्को यान्सेन दो रन ही बना सके।

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित पांचवें जबकि यशस्वी 10वें ओव में आउट हुए। इसके बाद, विराट कोहली और ऋतुराज गायकाड़ ने दमदार साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े।

गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे शतक है। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बटोरे, जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। कोहली ने वनडे में 53वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक जमाया। वॉशिंगटन सुंदर (1) का बल्ला नहीं चला। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन जोड़े। उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले। जडेजा ने 27 गेंदों में दो चौकों के जरिए नाबाद 24 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने दो जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

10
878 views