किसानों के लिए जागरूकता कैंप का सफल आयोजन
मैकेनाइज्ड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी – नौशहरा, राजौरी (J&K)
दिनांक: _03/ 12 / 2025
किसानों के लिए जागरूकता कैंप का सफल आयोजन
मैकेनाइज्ड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा आज siot क्षेत्र में कृषक अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, महिला किसानों, युवाओं और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
कैंप में किसानों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:
✔ FPC से जुड़ने के लाभ – सामूहिक खरीद, सामूहिक बिक्री, मार्केट लिंक, मशीनरी बैंक और सरकारी योजनाओं में सहायता।
✔ जैविक व बायोफर्टिलाइज़र का महत्व – मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाना और लागत कम करना।
✔ रासायनिक खादों के नुकसान – मिट्टी, पानी और स्वास्थ्य पर प्रभाव।
✔ टिकाऊ व वैज्ञानिक खेती – मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण आदि तकनीकें।
कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने FPC सदस्यता ली और सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया।
अध्यक्ष ने समापन पर कहा—
“कंपनी का उद्देश्य किसानों की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है।”