
धानी:रामनाथ पब्लिक इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
धानी ब्लॉक ग्राम सभा नौसगर के मदनपूर्वां स्थित रामनाथ पब्लिक इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रबंध समिति द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जैसे कि खो खो प्रतियोगिता, बल्लू प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, बोतल प्रतियोगिता, कुर्सी प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामपत मौर्य और विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी जगदंबा जायसवाल और तहसील प्रभारी गौरव जयसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर गुप्ता और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया
*विजेताओं की सूची:*
- खो खो प्रतियोगिता: प्रथम स्थान कक्षा 8 धर्मराज, द्वितीय स्थान कक्षा 4 कृष्ण
- बल्लू प्रतियोगिता: प्रथम स्थान रोशनी, द्वितीय स्थान शीबा
- मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान पुष्पा, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान मधु
- बोतल प्रतियोगिता: प्रथम स्थान शुभम
- कुर्सी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान सरस्वती
- दौड़ प्रतियोगिता: प्रथम स्थान कृष्ण, द्वितीय स्थान सचिन, प्रतियोगिता में मधु चौधरी प्रथम स्थान और राज द्वितीय स्थान
- रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम स्थान धर्मराज, द्वितीय स्थान शशि
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।