logo

*छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू जी भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा में राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त* महत्वपूर्ण दायित्व की देश से आ रहे बधाई संदेश *छ

*छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू जी भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा में राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त*

महत्वपूर्ण दायित्व की देश से आ रहे बधाई संदेश

*छिंदवाड़ा , राधेलाल साहू*

भारत में साहू तेली राठौर समाज की एकता,अखंडता और विकास के लिए कार्य करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रमुख संगठन में से एक भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा लगातार जागरूकता के साथ कार्य कर रहा है । जिसकी राष्ट्रीय कार्यकारणी का विस्तार एवं दायित्व वितरण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। मां कर्मा विचार संदेश के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया, कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा से निर्वाचित भाजपा सांसद एवं सक्रिय समाजसेवक,शिक्षित कर्तव्यनिष्ठ सामाजिक एकता, जागरूकता, विकास के लिए समर्पित इस संकल्प को लेकर वर्षों से समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित , युवा नेता श्री विवेक बंटी साहू जी को राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है। श्री विवेक बंटी साहू को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज एवं संगठन को बहुत महत्वपूर्ण लाभ होगा। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री रामनारायण साहू बाबूजी लखनऊ तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश नंदलाल साहू नागपुर के मार्गदर्शन में प्रदान की गई है। जिसका प्रस्ताव या सुझाव राष्ट्रीय युवा महासचिव हरीश साहू द्वारा प्रदान किया गया था। यह नियुक्ति होने पर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी गुप्ता मुंबई, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू , राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू इंदौर, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती साहू,एवं मध्य प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर रेखा महेंद्र साहू ने इस दायित्व पर खुशी जाहिर की है । आपकी ऊर्जावान कार्यशैली, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा समाज को एकजुट करने की प्रतिबद्धता से संगठन एवं समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आप ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संपूर्ण समाज के अटूट विश्वास पर खरा उतरने हेतु, आश्वस्त करते हुए कहा समाज के सर्वांगीण विकास एवं समाज के सभी वर्गों के साथ साथ महिला,युवा के कल्याण ,उत्थान के लिए विभिन्न कार्य करेंगे। सामाजिक समरसता, एकता, अखंडता भाईबंधुत्व के साथ संगठन की गरिमा को बनाएं रखते हुए सतत् प्रयासरत होकर कार्य करके दिखाएंगे , इस नियुक्ति एवं मनोनयन होने से देश , प्रदेश , संभाग, जिले एवं पूरे देशभर के विभिन्न समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दीं। नरेंद्र जयशंकर साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,समाज रत्न समाज गौरव एवं साहू समाज के शुभंकर तेली गुलाब सिंह गोलहानी नमो नमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रमोहन साहू राष्ट्रीय अपर महामंत्री संगठन कार्य प्रमुख भोपाल, नरेंद्र साहू (डबरा)प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश भोपाल ,तेली समाज रत्न समाजसेवी किशोर कुमार लहरपुरे भोपाल, राष्ट्रीय साहित्यकार राकेश साहू, तुलसीराम साहू सीहोर, ओमकार साहू राष्टीय सचिव राजनैतिक प्रकोष्ठ भोपाल लालचंद साहू पटवारी राष्ट्रीय कृषक प्रकोष्ठ प्रभारी, दुर्गाप्रसाद साहू, सोनू साहू छिन्दवाड़ा, गणेश महेश साहू, मोहन साहू सारना, मां कर्मा संदेश पत्रिका प्रधान संपादक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सकल प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीराम साहू पत्रकार सागर, नरेन्द्र देव नरेला इंदौर, राधेश्याम साहू जुलवानिया, डा रेखा साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदौर, मेवालाल साहू ग्वालियर, जे पी साहू नमो नमो मोर्चा महामंत्री , अशोक साहू, कैलाश चंद्र बिजाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ,ओमप्रकाश साहू राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष बकतरा नरेंद्र साहू ब्यावरा, तेजाराम साहू पत्रकार देवास , युवा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन ने शुभकामना बधाइयां प्रदान की।
साथ ही राष्ट्रीय सचिव महेश साहू उज्जैन , सांस्कृतिक सामाजिक प्रकोष्ठ प्रमुख श्री रघुवीर साहू कविराज ललितपुर , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे एल गुप्ता भोपाल , राष्ट्रीय सलाहकार राजेन्द्र साहू जबलपुर , उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रमुख अशोक जानकी लाल साहू इंदौर , उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे श्याम साहू जुलवानिया जिला वडवानी , राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश आजाद राठोर इंदौर, राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ सचिव मोहन साहू भोपाल राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य जगन्नाथ साहू रीवा, राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य बलराम साहू बैतूल एवं भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं कार्य कारणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गणों ने नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने सभी शुभेच्छु एवं शुभकामना प्रदान करने वाले सामाजिक बंधुओ का हृदय से आभार व्यक्त किया है

0
13 views