सुरत गुजरात का बेटा मोहम्मद वानिया Deaflympics 2025 में चमका, दो मेडल जीतकर रचा इतिहास
सुरत: सूत्र
गुजरात के युवा खिलाड़ी मोहम्मद वानिया ने Deaflympics 2025, टोक्यो (जापान) में दो ओलंपिक मेडल जीतकर नया कीर्तिमान बना दिया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर है।
एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। परिवार और मित्रों ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। मोहम्मद वानिया ने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित किया कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
राज्य के खेल जगत के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है। कहा जा रहा है कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।
मोहम्मद वानिया ने बताया कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन देश के लिए मेडल जीतना उनका सपना था, जो अब पूरा हुआ है। उनके कोच और टीम ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताया।
यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण है और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद की किरण भी।