logo

Gita jayanti,

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन आज भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि श्रीमदभगवदगीता कोई साधारण धर्म ग्रन्थ नहीं है बल्कि जीवन प्रबंधन का शास्त्र है जिसमे कत्र्तव्य का संदेश और मानवता को जोडऩे वाला अमृत ज्ञान निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज के कार्यक्रम में वहां पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज तथा योग गुरू बाबा रामदेव भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के अलावा विदेशों में भी एक मिनट एक साथ गीता का पाठ किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का आयोजन करना हमारी संस्कृति और धर्म से बच्चों व युवा पीढ़ी को जोडऩा है। इस अवसर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कुरूक्षेत्र में आयोजित वैश्वीक गीता पाठ कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सम्बोधन देखा और सुना गया।
जिला प्रधान मनदीप राणा ने जिला स्तर पर तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि श्रीमदभगवदगीता का पहला संदेश निष्ठा, ईमानदारी ओर समर्पण से अपना कत्र्तव्य आज के जीवन की भागदौड में यह हमें संदेश देता है कि किस प्रकार से अपने जीवन को शांत और स्थिर बनाना है। गीता हमे यह भी सिखाती है कि मनुष्य केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि समय पर सही निर्णय लेने का साहस भी रखना चाहिए। श्री कृष्ण जी हमें बताते है कि मानसिक कमजोरी किसी समस्या का समाधान नहीं है, समाधान है धैर्य, विवेक और दृढ़ता। श्रीमदभगवदगीता एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ है जिसमें जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। जो समुचे मानव समुदाय को कल्याण की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रन्थ गीता के ज्ञान रूपी प्रकाश से ही पूरे विश्व की शंकाएं और समस्याएं दूर हो सकती हैं। हम सभी को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को न केवल पढऩा चाहिए बल्कि अपने जीवन में अपनाना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए निष्काम कर्म के संदेश को अपने जीवन में धारण कर मनुष्य सभी समस्याओं से निजात पा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुरूक्षेत्र की पावन धरा को गीता की जन्म स्थली के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की यह भूमि युगों युगांतर से भारतीय सभ्यता और संस्कृति की संवाहक रही है। एसडीएम दर्शन कुमार तथा नगराधीश अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि जिला प्रधान मनदीप राणा, सतीश चावला, हैप्पी चावला को शॉल, स्मृति चिन्ह तथा श्रीमदभगवदगीता की प्रति भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गीता जयंती महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंजू अरोड़ा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनिसर सैकेंडरी स्कूल पुलिस लाईन तथा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल रामपुर सरसेहड़ी के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बॉक्स:- यहां कार्यक्रम के दौरान कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से 11 बजे लाईव प्रसारण के माध्यम से जुडे जिसके लिए दो बडी स्क्रीन की व्यवस्था पंडाल में की गई थी। जिनके माध्यम से वैश्विक गीता पाठ जो कुरूक्षेत्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में विद्यार्थी द्वारा सामुहिक तौर पर किया गया था, उसको यहां पर देखा और सुना गया। यहां पर भी स्कूल के बच्चों एवं कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों द्वारा सामुहिक तौर पर वैश्विक गीता पाठ एक मिनट तक किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय नम्बर 7 अम्बाला शहर की छात्राओं ने अष्टादश श्लोकी गीता पाठ/श्लोकाच्चारण किया गया।
बॉक्स:- प्रदर्शनी स्थल पर हयिाणावी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगाडा पार्टी तथा डेरू पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। वहां पर उपस्थित स्कूली बच्चे व अन्य लोग भी नगाड़ा और डेरू पार्टी की प्रस्तुति को देखकर काफी रोमांचित हुए।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, हितेष जैन, अमन सूद, स्वर्णजीत सैनी, सतीश चावला, हैप्पी चावला, राजकुमार पूरी, बी.के. ऑबराय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0
107 views