
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पवार ने किया प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम का मेरठ में भव्य स्वागत
मेरठ। अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय आर.पी. गौतम के मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी गई, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि आर.पी. गौतम का यह दौरा जिले के संगठन के लिए ऊर्जा और नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश स्तर के मार्गदर्शन से संगठन जमीनी स्तर पर तेजी से मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर पवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करता है और यह संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों तथा जिले में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आर.पी. गौतम का यह दौरा अपना दल (एस) को जिले में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लेख: ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ