logo

मुनि मंदिर धर्मशाला में पांच दिवसीय श्री विष्णु पुराण कथा ज्ञान यज्ञ आज से --पं० दीप भारद्वाज

चंडीगढ़ 01 दिसम्बर 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा ---- पांच दिवसीय श्री विष्णु पुराण कथा ज्ञान यज्ञ आज से चंडीगढ़ की धरा पर आयोजित होगा। श्री राधा कृष्ण परिवार द्वारा श्री विष्णु पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन आज 1 से 5 दिसंबर तक श्री महावीर मंदिर मुनि मंदिर सेक्टर-23 की धर्मशाला में किया जाएगा। यह जानकारी अल्फा न्यूज़ इंडिया को श्री महावीर मंदिर मुनि सभा के प्रधान दिलीप चंद गुप्ता और सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज ने दी। कथा का वाचन कथाव्यास आचार्य अमरदेव शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा का शुभारंभ आज सोमवार को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा से होगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से बाद दोपहर 12 बजे तक श्री विष्णु पुराण का मूल पाठ आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्री विष्णु पुराण कथा होगी। तत्पश्चात विष्णु पुराण कथा प्रसाद वितरित किया जाएगा।

4
1381 views