logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीओ जरमुंडी नहीं कर रहे हैं सरकार के आदेश का अनुपालन। नहीं बना रहे है EWS प्रमाण पत्र राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने किया उपायुक्त से शिकायत।

दुमका। जरमुंडी के अंचल अधिकारी द्वारा अत्यन्त पिछड़ा (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) का ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। जिससे होमगार्ड बहाली हेतु आवेदकों के बीच काफी रोष व्याप्त है। होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर तक है और अभी तक प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशानी में है।

राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने उपायुक्त दुमका को पत्र देकर अभ्यर्थियों की परेशानी से अवगत कराते हुए हुए अतिशीघ्र ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए निदेश देने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से जारी कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संकल्प ज्ञापांक 14 आ०नी०- 04-04/2019 का०- 4697/राँची, दिनांक 17.08.2023 में आदर्श आरक्षण रोस्टर के तहत निम्न सात जिलो में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2) को आरक्षण शून्य है :- 1. लोहरदगा, 2. गुमला, 3. सिमडेगा, 4. पश्चिमी सिंहभूम, 5. दुमका, 6. लातेहार एवं 7. खुठी शामिल है।
उपरोक्त परिपेक्ष्य में सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि झारखण्ड राज्य के वैसे जिले जहाँ जिलास्तरीय पदों में अत्यन्त पिछड़ा (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) के लिए झारखण्ड पदों एवं सेवाओं में आरक्षण शून्य है, वैसे जिलों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2) के सदस्यों को ईडब्लूएस के रूप में अगले आदेश तक आवेदन करने तथा नियुक्ति हेतु पात्र माने जाऐंगे।

सरकार के संकल्प के बावजूद अंचल अधिकारी जरमुण्डी द्वारा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) का EWS प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। जबकि अंचल अधिकारी जरमुण्डी द्वारा भी ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। तथा जिला के अन्य अंचलों में भी ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है।

138
2147 views

Comment