logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या रिकाबगंज में लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा सील।

अयोध्या रिकाबगंज में लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा सील

अयोध्या जनपद के रिकाबगंज स्थित मुकुट कॉम्प्लेक्स में चल रही लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा को गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया। मरीज की एचबीएवनसी जांच रिपोर्ट में मात्र दो घंटे के अंतराल में अत्यधिक अंतर पाए जाने की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी की अगुवाई में पहुंची टीम ने लैब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। लैब में पांच कर्मचारी (लैब टेक्नीशियन) कार्यरत मिले, जिनमें सिर्फ शशांक त्रिपाठी ही इम्पैनल्ड थे। एक अन्य इम्पैनल्ड टेक्नीशियन कुलदीप शुक्ला पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं। लेकिन इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को नहीं दी गई थी। बाकी तीन टेक्नीशियन पूरी तरह अवैध रूप से काम कर रहे थे। डॉ. निकिता शर्मा बिना नवीनी करण प्रमाण-पत्र और इम्पैनलमेंट के लैब में काम कर रही थीं। लाल पैथ लैब और रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विस के बीच हुआ अनुबंध पत्र संदिग्ध पाया गया। इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया।

68
1632 views

Comment