logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुरक्षा, निगरानी और भण्डारण व्यवस्था को दुरूरत रखा जाये:-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी अनुनय झा ने राजनैतिक दलों के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में वैयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान उन्होने ईवीएम, वीवी पैट आदि के सम्बन्ध में जानकारी तथा सुरक्षा, निगरानी और भण्डारण व्यवस्था को दुरूरत रखने के निर्देश दिये तथा कहा कि सीसी टीवी कैमरों का नियमित संचालन किया जाये, जिससे समस्त गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया और निरीक्षण में गणना प्रपत्रों एवं मतदाता सूचियों के बारें में जानकारी ली तथा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये l

115
1918 views

Comment