logo

संविधान की मूल प्रति आम नागरिकों के अवलोकनार्थ रखी गई

संविधान की मूल प्रति आम नागरिकों के अवलोकनार्थ रखी गई

केन्द्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध है भारतीय संविधान की मूल प्रति

भारतीय संविधान की मूल प्रति ग्वालियर में भी मौजूद है। महाराज बाड़ा स्थित शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में यह प्रति रखी हुई है। साथ ही इसकी डिजिटल प्रतिलिप भी पुस्तकालय में तैयार की गई है। संविधान दिवस पर संविधान की यह मूल प्रति सहित देश की आजादी से संबंधित अन्य पुस्तकें केन्द्रीय पुस्तकालय में शहर के आम नागरिकों के अवलोकन के लिये रखी गईं।
संविधान की मूल प्रति देखने के लिये बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शहर के नागरिक पहुँचे। लगभग 900 विद्यार्थियों व नागरिकों ने संविधान की मूल प्रति एवं डिजिटल प्रति को 65 इंच की स्क्रीन पर देखा। संविधान की मूल प्रति देखने आए नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों एवं पुस्तकालय प्रबंधक श्री विवेक कुमार सोनी व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन भी किया।
#samvidandiwas
#gwalior

47
1211 views