logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Accident

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत, दोनों सगे भाई पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे

कनखल । कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों के नाम साकिब और वासिक हैं। दोनों सगे भाई हैं और बाइक से जाते वक्त डंपर के नीचे कुचलकर दोनों भाइयों की एक साथ मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई गुरुवार सुबह बाइक से पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे। जैसे ही दोनों भाई जियापोता गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों भाई बीच सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा डंपर सड़क पर पड़े भाइयों के ऊपर चढ़ गया. डंपर चढ़ते ही दोनों भाइयों की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया,वहीं हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय साकिब और 19 वर्षीय वासिक दोनों कटारपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के काम से घर से निकले थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए। दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

59
683 views

Comment