logo

नाशिक वडाला में 75वां संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

नासिक संवादाता

नाशिक के वडाळागाव स्थित सावित्रीबाई फुले नगर वसाहत में 75वां संविधान दिवस बड़ी गर्मजोशी के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम संविधान सन्मान वकील समिति, संविधान जागर अभियान, संविधान प्रेमी नाशिककर और वसाहत के नागरिकों की ओर से आयोजित किया गया था।

शुरुआत प्रमुख अतिथि अंजलीताई जाधव, कल्याणी रवींद्र दुर्गा और एडवोकेट गोदावरी देवकाते के हाथों डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर हुई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

कार्यक्रम में कल्याणी रवींद्र दुर्गा, कॉ. मनोहर पगारे, एड. प्रभाकर वायचळे, अजमल खान, कॉ. तल्हा शेख और एड. गोदावरी देवकाते ने संविधान और सामाजिक जागरूकता पर आधारित गीत पेश किए।
कल्याणी दुर्गा और एड. प्रभाकर वायचाळे ने संविधान के मूल्यों पर प्रभावी और अध्ययनशील वक्तव्य दिए।

संविधानप्रेमी नाशिककर के अजमल खान, भाकपा के जिला सचिव कॉ. मनोहर पगारे, ज्येष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद दीक्षित सरने संविधान के नैतिक मूल्य पर बात की, जावेद शेख सर ने अपने भाषण मे संविधान का महत्व पर और 26 /11के मुंबई अटॅक मे विरगती प्राप्त हुए शहीद्यो को श्रद्धांजली अर्पित की और प्रा.जयश्री बागुल ने भी संविधान पर मार्गदर्शन किया।विजय बागुल ने संविधान और लोकतंत्र पर रोशनी डाली

कार्यक्रम के दौरान वसाहत की निवासी सुजाता सुनील उन्हाळे (पटेकर), जिन्होंने SBI की CBO परीक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की, उनका विशेष सत्कार इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मा. अंकोलीकर साहेब के हाथों शाल और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। वसाहत के नागरिकों और परिजनों ने भी उन पर प्रशंसा की बरसात की। इस मौके पर आतिशबाजी और गुलाल की उधड़ी से माहौल आनंदमय बन गया।

पूरा कार्यक्रम एड. कृष्णा शिलावत ने जीवंत शैली में संचालित किया।
अनेक मान्यवर, वसाहत के नागरिक और उन्हाळे–पटेकर परिवार बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यक्रम सफल बनाने में ताराचंद मोतमल, हरीश मोरे, अनिल उन्हाळे, अनिल निकम, कपिल शिंदे, ईश्वर पवार और अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राईट हेडलाईन्स ब्युरो

36
2563 views