logo

आईएएस संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) की FIR — बेटियों के सम्मान की रक्षा को लेकर संगठन सख्त

अंबाला। ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा छावनी सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। संगठन ने इस टिप्पणी को न केवल समाज की बेटियों के सम्मान पर हमला बताया, बल्कि ब्राह्मण समाज की गरिमा पर सीधा प्रहार करार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करना आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज की बेटियों की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को उदाहरण बने ऐसे दंड मिलने चाहिए, जिससे भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की हिम्मत न कर सके।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द और कठोर कार्रवाई नहीं करता, तो राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक एवं उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

संगठन की मुख्य मांगें:

1. आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल पद से हटाया जाए।


2. मामले की स्पीडी जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


3. समाज की बेटियों के सम्मान पर चोट करने वालों के लिए मिसाल कायम की जाए।



इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि ब्राह्मण समाज की बेटियों के सम्मान पर किसी भी प्रकार का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा और जब तक न्याय नहीं मिलता, दबाव लगातार बनाए रखा जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष फूलचंद शुक्ला, सचिव अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा शैली, महासचिव लखनपाल शर्मा, तुषार कौशिक, अंबाला छावनी उपाध्यक्ष जयकुमार शर्मा, नीरज कुमार, बलदेव नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश प्राशर, उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, विजय शर्मा सहित भारी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

लेख: ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ

30
1672 views