logo

बहुत दर्दनाक हादसे में 1 कि मौत 😭😭#सूरतगढ मानकसर ओवरब्रिज पर हुआ न्यूज न्हदसा। ट्रेलर से टक्कर के बाद ब्रिज की दीवार पर लटकी बोलेरो।

सूरतगढ़ के मानकसर ओवरब्रिज पर बीती रात लगभग 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर से हुई जोरदार टक्कर के बाद बोलेरो वाहन पुल की दीवार पर लटक गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

बोलेरो के चालक मुरली सिंधी (उम्र 27 वर्ष), निवासी सूरतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

सिटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वाहन को हटवाया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।

63
3456 views