logo

उत्तर प्रदेश में जल्दी ही बसने वाले दो शहर दुनिया के सबसे सुन्दर शहर होंगे।

उत्तर प्रदेश वालों के लिए अच्छी खबर है।
उत्तर प्रदेश में जल्दी ही बसने वाले दो शहर दुनिया के सबसे सुन्दर शहर होंगे।
न्यू नोएडा तथा न्यू ग्रेटर नोएडा के नाम से बसने वाले शहरों को बसाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार की देख-रेख में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यू नोएडा शहर को बसाने का काम नोएडा प्राधिकरण को तथा न्यू ग्रेटर नोएडा शहर को बसाने का काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि यें दोनों शहर सबसे सुन्दर शहर बनेंगे।

दुनिया के तमाम सुन्दर शहरों से अधिक सुन्दर होगा उत्तर प्रदेश का न्यू नोएडा शहर.
उत्तर प्रदेश में बसने वाले न्यू नोएडा शहर की बात करें तो न्यू नोएडा शहर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे सुन्दर शहरों से भी अधिक सुन्दर शहर के रूप में बसाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के दादरी नगर से लेकर बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद नगर तक बसने वाले न्यू नोएडा शहर को बसाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण को पहले ही सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के न्यू नोएडा शहर को बसाने की पूरी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्दी ही न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए ली जाने वाली जमीन का रेट भी निर्धारित करने वाली है।

21 हजार हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा उत्तर प्रदेश का न्यू नोएडा शहर.
न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए मास्टर प्लान-2041 बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2041 को उत्तर प्रदेश सरकार से पास करवा लिया है। मास्टर प्लान-2041 के अनुसार न्यू नोएडा शहर को 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बसाया जाएगा। यह पूरा क्षेत्र दादरी तथा सिकन्द्राबाद तहसीलों के 87 गांवों में फैला हुआ क्षेत्र होगा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम ने बताया कि न्यू नोएडा शहर को भविष्य के सबसे सुन्दर शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यू नोएडा शहर के लिए मास्टर प्लान 2041 बनाया गया है। इसका 8811 हेक्टेयर एरिया औद्योगिक होगा। माना जा रहा है कि इस शहर की कुल आबादी 6 लाख होगी तथा रेजिडेंशियल एरिया दो हजार हेक्टेयर से ज्यादा होगा। लैंड पूल के जरिये जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। न्यू नोएडा शहर में लोगों के रहने के लिए चार कैटेगरी और तीन टाइप के मकान बनाए जाएंगे। इसमें 18.1 हेक्टेयर में ईडब्ल्यूएस, 40.8 हेक्टेयर में एलआइजी, 29.9 हेक्टेयर में एमआइजी और 1.8 हेक्टेयर में एचआइजी फ्लैट होंगे। जिसमें टाइप-1 ,2 और 3 तरह के मकान बनाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO डॉ. लोकेश एम ने कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार न्यू नोएडा शहर में काम काज किया जाना है। प्रथम चरण में औद्योगिक विकास के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर कवायद चल रही है। मैन पावर कम होने की वजह से गति थोड़ी धीमी है। जल्दी ही न्यू नोएडा शहर को बसाने का काम तेज किया जाएगा।

न्यू नोएडा शहर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र.

न्यू नोएडा शहर में सबसे अधिक क्षेत्रफल औद्योगिक यूज के लिए रखा गया है। न्यू नोएडा शहर में 8811 हेक्टेयर क्षेत्रफल उद्योग लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 2477 हेक्टेयर रेजिडेंशियल, 905.97 हेक्टेयर कॉमर्शियल, 198.85 क्षेत्रफल यूटिलिटी के लिए 1682.15 हेक्टेयर संस्थागत, 3173.84 क्षेत्रफल ग्रीन पार्क तथा ओपन एरिया के रूप में रखा गया है। इसी प्रकार न्यू नोएडा शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 420.60 हेक्टेयर क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। 150.65 हेक्टेयर जमीन का प्रावधान वाटर बॉडी के रूप में किया गया है। साथ ही 8282.59 क्षेत्रफल ट्रैफिक तथा ट्रांसपोटेशन के लिए निर्धारित किया गया है।

न्यू ग्रेटर नोएडा में बनेगा सबसे सुन्दर शहर.

उत्तर प्रदेश में न्यू नोएडा शहर के साथ ही एक और सबसे सुन्दर शहर बसाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे सुन्दर शहर का नाम होगा न्यू ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने न्यू ग्रेटर नोएडा शहर बसाने की घोषणा की है। यह नया शहर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 140 गांवों के किसानों की जमीन पर बसाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा शहर को 117 गांवों की जमीन पर बसाया गया था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नया शहर बसाने के लिए मास्टर प्लान 2041 बना लिया गया है। हाल ही में बनाए गए मास्टर प्लान 2041 के मुताबिक ग्रेटर नोएडा तथा न्यू ग्रेटर #नोएडा की आबादी मिलाकर कम से कम 40 लाख हो जाएगी। न्यू ग्रेटर नोएडा शहर को बसाते समय उन सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा जिनके कारण ग्रेटर नोएडा शहर में कुछ खामियां रह गई थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने दावा किया है कि न्यू ग्रेटर नोएडा शहर दुनिया के पांच सबसे सुंदर शहरों जैसा ही सुंदर शहर बसेगा।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #UttarPradesh #facebookviral #noidacity #greaternoida @badaunharpalnews

1
0 views