logo

25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र आने वाले आमजन के लिए वाहनों के लिए रुट 25 नवम्बर को माननीय प्रधानमंत्री के आगमन के चलते ब्रह्म सरोवर के दक्षिण एरिया में आमजन

25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र आने वाले आमजन के लिए वाहनों के लिए रुट
25 नवम्बर को माननीय प्रधानमंत्री के आगमन के चलते ब्रह्म सरोवर के दक्षिण एरिया में आमजन के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 25 नवम्बर को आमजन के लिए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में आने के लिए रुट इस प्रकार से बनाया गया है।
1. ढांड, कैथल, पेहवा की तरफ से कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में आने वाले वाहन चालक 152 या 152-डी से होते हुए जलबेहडा, मेगा माजरा, दुनिया माजरा, झांसा होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं।
2. अम्बाला, पंजाब, ईस्माइलबाद की तरफ से आने वाले वाहन ईस्माइलबाद पुल के नीचे से 152 से होते हुए टसका मीरांजी, रोह्टी झांसा होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं।
3. करनाल, पानीपत, नीलोखेड़ी जीटी रोड से आने वाले वाहन चालक पीपली से कुरूक्षेत्र-पीपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं।
4. यमुनानगर, लाडवा, शाहाबाद एरिया से कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में आने वाले वाहन चालक पीपली से कुरूक्षेत्र-पीपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं।
5. यमुनानगर, लाडवा, कुरुक्षेत्र से पेहवा की तरफ जाने वाले वाहन चालक पीपली से कुरूक्षेत्र-पीपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए झांसा के रास्ते पेहवा या आगे जा सकते हैं।
अपील: पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि वीवीआईपी आगमन के चलते कुरुक्षेत्र-पेहवा मार्ग आमजन के लिए बन्द रहेगा जिसके कारण कुरुक्षेत्र-कैथल-डांड मार्ग पर भीड रहने की आशंका है इसलिए आमजन से निवेदन है कि अपने वाहन लेकर थर्ड गेट या ढांड रोड की तरफ ना जाएं। कृपा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। नैशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) से ब्रह्मसरोवर तक केडीबी रोड आमजन के लिए बंद रहेगा, इसलिए गीता महोत्सव में आने वाले वाहन चालक कुरूक्षेत्र-पीपली मार्ग का प्रयोग करें। नाकों और मार्गों पर खड़े पुलिस कर्मचारियों के दिशा-निर्देशों का पालन कर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में प्रशासन का सहयोग करें।#cmohry #police_haryana #AmbalaIgp #SCBHaryana

0
192 views