logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संघ के शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ।

दरभंगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी व्यापक गृह संपर्क अभियान का प्रारंभ आज तारडीह खंड के बथिया एवं पुतई गांवों में उत्साहपूर्वक किया गया।
अभियान का प्रारंभ दायित्ववान स्वयंसेवकों द्वारा सामुहिक गीत एवं संक्षिप्त बौद्धिक के साथ हुआ। तत्पश्चात ग्राम के विभिन्न परिवारों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए संघ के शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों, सेवा-कार्य तथा समाज जागरण के संदेश को बताया गया। संघ के सेवा प्रकल्पों एवं बौद्धिक गतिविधियों का परिचय कराया गया।
अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने अपनी रुचि, सुझाव एवं सहयोग की भावना व्यक्त की। खंड बौद्धिक प्रमुख शंभु कुमार झा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में परिवारों से मिलकर समाज-राष्ट्र निर्माण के लिए साथ चलने का आग्रह किया।
इस अवसर पर खंड कार्यवाह अविनाश कुमार ने कहा—
“गृह संपर्क अभियान समाज के प्रत्येक हृदय तक संघ का आत्मीय स्पर्श पहुँचाने का अवसर है। शताब्दी वर्ष का यह उपक्रम समाज को जोड़ने, समझने और एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।”
अभियान आने वाले दिनों में तारडीह खंड के सभी ग्रामों में भी चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा। बथिया में श्याम नारायण झा, वेदानंद झा, दिनेश झा,अन्य एवं पुतई में मिथिलेश चौधरी, अशोक चौधरी, नवीन चौधरी संक्षिप्त चर्चा में भाग लिया।

52
417 views

Comment