logo

सी.एम.राइज / सान्दीपनी विद्यालय मानपुर जिला उमरिया में स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानव अधिकार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि आज सी.एम. राइज/सांदीपनी विद्यालय मानपुर जिला उमरिया में स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानव अधिकार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक डी० के० सारस एवं भारतीय मानव अधिकार एसोशिएशन उमरिया के जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के बच्चो को स्वास्थ्य एवं शिक्षा तथा मानव अधिकार विषय पर जानकारी देकर उन्हे यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित ढंग से विद्यालय आने-जाने की जानकारी देकर जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्तिक मंत्र उच्चारण, सामुदायिक प्रार्थना, क्षेत्रीय गीत/संगीत की प्रस्तुति विद्यालय के बच्चो द्वारा दी गई।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार पटेल एवं सभी विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन एवं कम्प्यूटर के विद्वान शिक्षक आनंद स्वरूप तिवारी, संजय गौतम, प्रदीप कुमार पट्टा, शिवराज सिंह, गजराज सिंह, धर्मेंद्र पटेल, गुलाब सिंह परस्ते, शिल्पा सोनी, श्रध्दा पटेल, मंजुलता, पुष्पलता गुप्ता,

निशा परस्ते, जितेंद्र भट्ट, राकेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रत्नेशराम गौतम, रामबल पटेल, डी. एल. पाल, जितेंद्र कुमार सोनी, राजकुमार प्रजापति, भैयाराम प्रजापति, भास्कर भट्ट, अशीष गुप्ता, मनोज सूर्या, नरेंद्र सिंह एवं विद्यालय के समस्त

अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बच्चे इस कार्यक्रम से अत्यंत प्रसन्न हुये।

35
3097 views