logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विंटर कप आज का मैच रिवर रैट्स ने 6 विकेट से फायर बॉल्स को हरा कर फाइनल मे पहुंची।

अलीगढ़ (उप्र.)

आज श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मे विंटर कप टूर्नामेंट का छठा मैच खेला गया।स्कूल के क्रिकेट हेड कोच रिंकू दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टूर्नामेंट का छठा मैच रिवर रैट्स और फायर बॉल्स के बीच खेला गया। जिसमे फायर बॉल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फायर बॉल्स ने निर्धारित 20 ओवर मे सभी विकेट खो कर 96 रन बनाये जिसमे युग़ गुप्ता 27रन और देव कुमार 18 रन,सूर्या ने 11 रनो का योगदान दिया। गेंदवाजी करते हुए रिवर रैट्स की ओर से यथार्थ लोधी 3 विकेट,शिवम् राजपूत 2 विकेट,यशराज, आश्रय प्रताप 2विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिवर रैट्स की टीम ने 12ओवर मे 4 विकेट खो कर 98 रन बना कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया । जिसमे शिवम् राजपूत 46 नावाद रन, आश्रय प्रताप 38 रनो का योगदान दिया। गेंदवाजी करते हुए फायर बॉल्स टीम की ओर से हर्षित चौधरी 3 विकेट, देव कुमार ने 1 विकेट लिए।
रिवर रैट्स ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया।शिवम् राजपूत को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच टर्फ किंग और रिवर रैट्स के मध्य सोमवार को दोपहर मे खेला जायेगा।
इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे प्रयोजक द लाइट अप स्टूडियो के निदेशक चित्रांश वार्ष्णेय ने विशेष सहयोग किया।
इस मोके पर रिंकू दीक्षित, रवि कुमार, तरुण उपाध्याय, जीतेन्द्र तोमर, आयुश विक्रम, यश वर्मा, शिवा सैनी उपस्थिति रहे।

46
2640 views

Comment