logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सही कहते हैं -"जाको राखे साइयां, मार सके न कोए.

  पुलिस थाना चडगांव में सूचना मिली कि सुन्धा के पास एक लोड ट्रक एक ऑल्टो कार के ऊपर गिर गया है औऱ कार के अन्दर एक व्यक्ति फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दीपक कुमार व थाना की टीम शीघ्र  मौके पर पहुंची.  थाना प्रभारी अश्विनी भी तुरन्त जेसीबी मशीन का इन्तजाम करके मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने देखा कि कार ट्रक के नीचे दबी हुई है़ तथा कार के अन्दर चालक चढ़गांव तहसील के टीक्करी  क़ा नरेन्दर पुत्र स्व. श्री सरदार सिंह,फंसा हुआ है़।

ट्रक को स्थानीय लोगों की सहायता से खाली करके जेसीबी की सहायता से उठाया गया तथा कार मे फंसे नरेन्दर कुमार को करीव 45 मिनट के अन्दर रैस्क्यू करके कार से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पंहुचाया गया. नरेन्द्र कुमार भगवान की कृपा से ठीक हैं व इन्हें ज्यादा चोटें नही लगी. लोड ट्रक राशन उतारने के लिए मुख्य सड़क से ऊपर कच्चे सड़क की ओर बैक कर रहा था व नियंत्रण खो बैठा व नीचे सड़क पर चल रही उपरोक्त कार पर जा गिरा जिस कारण यह हादसा हुआ. 
सही कहते हैं -"जाको राखे साइयां, मार सके न कोए.
जय हिंद.

208
20198 views

Comment