logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव धारणिया की लड़कों की हॉकी टीम ने "सांसद खेल महोत्सव" में प्रथम स्थान पर तो गांव बैजलपुर की लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान पर मारी बाजी।

जिला फतेहाबाद: गांव धारणिया की हॉकी टीम में लड़कों ने प्रथम स्थान तो गांव बैजलपुर की लड़कियों की हॉकी टीम ने प्रथम स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया। वही बड़ोपल की लड़कों की हॉकी टीम ने द्वितीय स्थान ओर गांव धारणिया की लड़कियों ने द्वितीय स्थान पर प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी विष्णु दास, गांव धारणिया के सरपंच हनुमान सिंह, राजीव गांधी खेल स्टेडियम के हॉकी कोच विजेंद्र सहारण ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उसके साथ साथ नर्सरी कोच राहुल गोयल, व सीनियर खिलाड़ियों सुभाष फौजी, मनोज, वीरेंद्र, राकेश, सौरभ फौजी ने भी खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रोत्साहित किया।

67
5430 views

Comment