logo

नेहरू का लेखन सिर्फ इतिहास नहीं, भारत की चेतना का अभिलेख हैं: राहुल

नयी दिल्ली: 21 नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के एक डिजिटल अभिलेखागार का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि नेहरू का लेखन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि भारत की विकसित होती चेतना का अभिलेख है।

‘जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड’ (जेएनएमएफ) ने नेहरू से संबंधित लगभग 35,000 दस्तावेज और 3000 चित्रों को समेटकर एक बड़ा ‘ऑनलाइन अभिलेखागार’ तैयार किया है।

5
126 views