logo

एडमिरल त्रिपाठी की अमेरिका यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल की पुष्टि की

नयी दिल्ली: 21 नवंबर (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की अमेरिका की हालिया यात्रा ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ‘‘बढ़ते तालमेल’’ की पुष्टि की है और एक सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि 12 से 17 नवंबर तक की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-अमेरिका समुद्री साझेदारी को और मजबूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाना था।

0
0 views