logo

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थ में कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन का संदेश: “एक ही जाति है, मानवता की जाति”

सूत्रनुसार,
आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थ में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एकता और इंसानियत पर जोर देते हुए भावपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया को बाँटने की नहीं, जोड़ने की जरूरत है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति। केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। केवल एक ही भाषा है, हृदय की भाषा और केवल एक ही ईश्वर है और वह सर्वव्यापी है।”

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उनके संदेश का स्वागत तालियों से किया। आयोजकों का मानना है कि ऐसे विचार समाज में सौहार्द बढ़ाने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

राईट हेडलाईन्स ब्युरो

14
809 views