logo

महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने थानाक्षेत्र जहानागंज स्थित महिला शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया


आजमगढ़ जनपद प्रवास के दौरान महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने थानाक्षेत्र जहानागंज स्थित महिला शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मौर्या ने महिला बीट अधिकारियों के बीट रजिस्टर, रिकॉर्ड व कार्यप्रणाली की गहन जांच की।
उन्होंने Mission Shakti 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि—

महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो

बीट रजिस्टर सटीक और अपडेट रखा जाए

पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए

मिशन शक्ति से जुड़ी हर गतिविधि में पारदर्शिता अनिवार्य है


डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज़रूरत पड़ने पर महिला आयोग सीधे हस्तक्षेप करेगा।

15
2617 views