logo

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य विधायक विनोद भयाना की अगुवाई शहर.में निकली एकता पदयात्रा।

हरियाणा, हांसी, 20 नवंबर: उपमंडल प्रशासन एवं माय भारत केंद्र हिसार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में एकता पदयात्रा निकाली। विधायक विनोद भयाना ने स्थानीय एसडी महिला महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। विधायक की अगुवाई में निकली एकता पदयात्रा का शहर में लोगों ने जमकर स्वागत किया। जगह-जगह पर नगर वासियों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम तथा भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
एकता पदयात्रा के दौरान विधायक विनोद भयाना ने सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। एकता पदयात्रा के दौरान विधायक विनोद भयाना तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने समय-समय पर भारत माता के जयकारे लगाएं जिससे पूरा शहर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ। देशभक्ति के गीतों ने यात्रा में शामिल हजारों लोगों में नए जोश एवं उत्साह का संचार किया। अनेक पदयात्री साथ- साथ देशभक्ति के गीत गुनगुनाते भी नजर आए।
विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन संघर्ष परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और अदम्य साहस से 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर भारत को एक राष्ट्र बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका यह कार्य केवल राजनीति उपलब्धि नहीं थी बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टि से भी एक ऐसा चमत्कार था जो आज तक अद्वितीय है। उनकी दूर दृष्टि और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को एकता की वह शक्ति दी जिसे आज पूरी दुनिया सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। स्टैचू ऑफ़ यूनिटी के रूप में सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा हमें लगातार याद दिलाती है कि रा

2
67 views