logo

मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया डोंगा पूजन

मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया डोंगा पूजन



मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2025–26 का विधिवत शुभारंभ आज खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा डोंगा पूजन के साथ किया गया।
पूजन हेतु गन्ना लेकर पहुंचे सम्मानित किसान श्री कोदई चौधरी (गरथवलिया) एवं श्री पांडे जी का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पांडे, गन्ना समिति अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक, हरिकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने मिल के 12 दिन पूर्व शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
इस वर्ष मिल द्वारा 50 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

19
522 views